चलने दो जैसे भी...

चलने दो जैसे भी... 

चलती हुई जिंदगी
चलने दो जैसे भी... 


चलने दो जैसे भी हो 
चले जिंदगी जब तक 
शुक्र इस बात का मनाओ 
कि अभी ये चल रही है... 

बढने दो जैसे भी हो 
बढे कदम जब तक 
शुक्र इस बात का मनाओ 
कि अभी ये बढ़ रहे हैं... 

बहने दो जैसे भी हो 
बहें आँसू जब तक 
शुक्र इस बात का मनाओ 
कि अभी ये बह रहे हैं... 

आने दो जैसे भी हो 
आएं मुश्किलें जब तक 
शुक्र इस बात का मनाओ 
कि अभी ये आ रही हैं... 

होने दो सब कुछ 
हो रहा है जब तक 
क्योंकि ये गति जो थम गई एक बार तो 
फिर कुछ नहीं, कुछ नहीं... 

This poem is also available on my u-tube channel :Click here





Comments

Too fattas se bhi uper sister 👌👌👌👌
Mana mar jana pichhey yadan reh janiyaan......🙇🙇🙇🙇

Popular posts from this blog

इसे तुम प्रेम कहते हो?

My village

हर हर महादेव!