Posts

Showing posts from July, 2019

ना बहा ये आँसू

Image
ना बहा ये आँसू  ना बहा ये आँसू  ना बहा ये आँसू, ना बहा  इनमें ही कहीं बह जाए ना  तेरी ये अधूरी दास्तान अनकही अनसुनी रह जाए ना  इनमें छिपे सारे पल तेरी जिंदगी के  इनमें छिपे तेरे जीने के तरीके  इनमें ही तो है नमी तेरे एहसासों की  इनमें ही तो है रौनक तेरे अरमानों की  ना बहा ये आँसू...  ❤❤❤ पुरानी किताबों में, धुंधली -सी यादों में  हल्की तकरारों में, मीठी -सी बातों में  देखते हो जब तुम, खुद को घुलते हुए  पाते हो खुद को तुम, इनसे मिलते हुए  यूं ही चले आते हैं, ये मोती आँखों में  यूं ही लौट आते हैं, ये लम्हे ख्वाबों में  यूं ही झूलता फिर, इन लम्हों में ये मन  कभी खुश होता कभी, उदास होता मन  खामखाँ न जाने क्यों हुआ  हल्का -सा मन का ये समाँ  इनमें ही कहीं बह जाए ना  यादों का सुनहरा आसमाँ... ❤❤❤ खुशियों की चाहतों में, दर्द में राहतों में  टूटे हुए दिलों में, डर की आहटों में  देखते हो जब खुद को सिकुड़ते हुए  पाते हो खुद को तुम, इनसे मिलते हुए  यूं ही गिर जाते हैं, ये मोती आँखों से  यूं ही घिर जाते हैं, जब दुःख भरी बातों से 

ये बारिशें

Image
ये बारिशें  ये बारिशें  ये बारिशें, अनकही ख़्वाहिशें  हलचल मचाती हैं मेरे मन में  बादलों के पानी की  अनछुई फुहारें हैं  रूखी जिंदगानी की  शरबती बहारें हैं  देखो तुम भी जरा, प्यारे ये नज़ारे हैं... ये आहटें,मौसम की करवटें  हलचल मचाती हैं मन में...  ❤❤❤ एक बूंद ही काफी है  ,धरती को नहलाने को  उम्मीद जगाने को  ,नदियों के बह जाने को  कुछ तो ऐसी बात है,लगती जो खास है  इस मिट्टी की खुशबू से बुझ जाती हर प्यास है  देखो तुम भी जरा क्या हसीं एहसास है...  ये चाहतें, मिल गई राहतें  हलचल मचाती हैं मन में  ❤❤❤ एक नई धुन आ गई,खुशियों के तरानों में  भीगना है अब मुझे, बारिशों,तूफानों में  सपनों की दुनिया में, अब मुझे उड़ जाना है  बादलों के आँचल में, तारों को छिप जाना है  गाओ तुम भी जरा, खूबसूरत ये गाना है... ये रास्ते, मिल गई मंजिलें  हलचल मचाती हैं मन में  ये बारिशें...  This song is also available on my u-tube channel : Click here

सारा ज़माना लगता बेगाना

Image
सारा ज़माना लगता बेगाना  सारा ज़माना लगता बेगाना  सारा ज़माना लगता बेगाना  जब से प्रभु तुझको जाना  सारा ज़माना लगता बेगाना...  ❤❤❤ ये जो मन है  ,बड़ा चंचल है  इसने बनाया  ,दुभर जीवन है  ये भी हुआ है तेरा दिवाना  जब से इसने तुझको जाना  सारा ज़माना लगता बेगाना...  ❤❤❤ ये जो जग है, एक दर्पण है  तेरा तुझको ही अर्पण है  तेरी ही सारी ये माया  जिसने इस जग को भरमाया है  सारा ज़माना लगता बेगाना...  ❤❤❤ सारा ज़माना लगता बेगाना  जब से प्रभु तुझको जाना  सारा ज़माना लगता बेगाना...  This song is also available on my u-tube channel : Click here

रुकना ना राही...

Image
रुकना ना राही  रुकना ना राही  ये मैने क्या सुना है, राही तू थक गया है  मंजिल से थोड़ी दूर ही, रास्ते में रुक गया है  ना ना ना ऐसा न करना  पछताएगा तू वरना  है तुझे आगे ही बढना  तू रुकना ना...  रुकना ना राही तेरी मंजिल बुला रही है  तेरी ओर अपने कदम बढा रही है  देख नजरें उठा ये कैसे मुस्कुरा रही है  स्वागत में तेरे पलकें बिछा रही है  ❤❤❤ मान लिया तू है अकेला  झूठा है दुनिया का मेला  जिस पर किया भरोसा वो  तेरे जज्बातों से खेला  अब भी न हारना  ,होना परेशान ना  अब होगा तेरा चुनौतियों से सामना  वक्त और किस्मत दोनों मिलकर तुझे आजमाएंगे  तुझे आगे बढ़ता देख खुद पीछे हट जाएंगे  तेरी हिम्मत के आगे वो कब तक टिक पाएंगे  तेरी जिंदगी को तेरे नाम ही कर जाएंगे  Struggle अभी जारी है  अब तुम्हारी बारी है  देखना है कौन  किस पर पड़ता भारी है...  ❤❤❤ थोड़ी देर की ही बात है  ,मुठ्ठी में तेरे सब हालात हैं  देख तुझको ये रास्ता भी खुद चलने लगा है  क्या कर सकता है तू, नहीं ये तुझको पता है  ना ना ना मुश्किल नहीं चलना  है तुझे आगे ही बढना  बहाने बना ना...  रुकना

जीना है

Image
जीना है  जीना है...  गुज़र जाए ना ये वक्त भी ,गुजरे हैं आज तक जैसे सभी  हो जाता है ऐसा भी कभी-कभी, हर हाल में जीते हैं यहाँ सभी  तो बदला इरादा है  खुद से किया ये वादा है  जीवन अब आधा है  मौत से तो फिर भी ज्यादा है  इसे जीना है...  ❤❤❤ जानती हूँ कि दुनिया में कोई मौत से बड़ा सच नहीं  जो भी चाहा, जो भी पाया ,सब रह जाता यहीं  कुछ भी ले जा सकते नहीं अपने साथ  पर छोड़ तो सकते हैं कुछ अपने बाद  हो चाहे जो भी अपने हालात  कुछ तो बदलना चाहिए इसके बाद  तो बदला इरादा है  खुद से किया ये वादा है  जीवन अब आधा है  मौत से तो फिर भी ज्यादा है  इसे जीना है... ❤❤❤ जिसे कहते हैं कि हमारा है, सब कुछ मिला है यहीं  इस कर्ज़ की एक बूंद भी, क्या चुका पाए कभी  सोचते हैं ये बात हम अगर आज  इस कर्ज़ के लिए फ़र्ज निभाएं आज  हो सकता है नए युग का आगाज  जिएंगे फिर खुशी से साथ-साथ  तो बदला इरादा है  खुद से किया ये वादा है  जीवन अब आधा है  मौत से तो फिर भी ज्यादा है  इसे जीना है... ❤❤❤  गुज़र जाएगा ये वक्त भी, गुजरे हैं आज तक जैसे सभी  हो

Rap for my subscribers

Image
See, I'm a rapper too no matter someone like it or not 😂😂....It's so amazing to do such a work for which you can be laughed upon but still you have the dare to do that for your satisfaction. Just like this rap...  Click here Funny Rap