देखो आई तीज
देखो आई तीज देखो आई तीज देखो-देखो आई तीज हरियाली का लेकर बीज खेतों में लाई हरियाली मन में भी छाई खुशहाली सारे पेड़ हरे-भरे फल-फूलों से भरे-भरे सब बच्चों से लदे हुए सब पर झूले बंधे हुए घर में भी डल गए झूले सब घूम रहे फूले-फूले मिलकर झूलो और झुलाओ खाओ मिठाई और खिलाओ खेलो-कूदो मौज मनाओ बादल को नीचे ले आओ आती तीज,जाती तीज खुशियों के बो जाती बीज 😊😊😊 My another blog : reenanarwal.blogspot.com